मुजफ्फरपुर, जून 24 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के जनार रेलवे ट्रैक के पास से मंगलवार को करीब 11 बजे 11 साल का अभिषेक कुमार लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को अभिषेक के पिता फेकू मांझी ने थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को 11 घंटे के भीतर बरामद कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि टीम बनाकर बच्चे की खोजबीन शुरू की गई। टीम ने बच्चे को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह मौसी के यहां जा रहा था। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास लापता बच्चा 11 घंटे में बरामद पुलिस ने अभिषेक को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम में मनोज कुमार सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...