रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव
बरेली, जून 14 -- पंतनगर, संवाददाता।गोलगेट रेलवे ट्रैक के पास रविवार को एक युवक का शव मिला। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 24 वर्षीय धर्मवीर मौर्य पुत्र मढ़ई लाल निवासी ग्राम सियाठेरी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।जानकारी के मुताबिक धर्मवीर जवाहरनगर में एक प्लॉट पर काम करता था। वह ससुराल के पास लीज पर जमीन लेकर खेती और मजदूरी करता था। घटना गोलगेट फाटक से रेलवे स्टेशन की ओर करीब 100 मीटर पहले की बताई जा रही है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। धर्मवीर विवाहित था और उसका एक साल का बेटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.