सहारनपुर, मई 14 -- रामपुर मनिहारान। बुधवार को चौकी चुनहेटी क्षेत्र के गांव कंकरकुई के जंगल में रेलवे ट्रैक के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबित युवक नशे का आदि था। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव कंकरकुई के जंगल में रेलवे अंडरपास रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी उम्मेद कुमार ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर एकत्र भीड़ से शव की शिनाख्त कराई। मृतक युवक की पहचान दीपक पुत्र सेठपाल उम्र 30 वर्ष निवासी गांव कंकरकुई के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा मिला, परिवार में कोहराम पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा गया। कोतवा...