लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उतरेठिया से मानक नगर रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला। युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 30 से 32 वर्ष के युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला है। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की संभावना है। इस संबंध में आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...