बांका, जून 1 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-दुमका रेलखंड पर डफरपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक से लगभग दस फीट की दूरी पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अज्ञात युवक की पहचान मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही बौंसी सर्किल के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा एवं बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की जांच पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीर साझा कर लोगों से पहचान कराने की अपील की गई है। मामले को लेकर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने ब...