रेलवे ट्रैक के पास मिला इंटर की छात्रा का शव, हत्या की आशंका
सीतामढ़ी, जून 2 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा स्थित रेलवे ट्रैक के समीप सरेह से सोमवार की दोपहर संदिग्ध हालत में इंटर की छात्रा की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृत युवती की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह निवासी हरिकिशोर सिंह की पुत्री पिंकी कुमारी (16) के रूप में की गयी। वर्तमान में पिंकी नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया में किराए पर कमरा लेकर इंटर की परीक्षा का तैयारी कर रही थी। मृतका के शव के पास क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन और उसका बैग मिला है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। छात्रा के शव मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। इधर, शव मिलने की सूचना नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.