रेलवे ट्रैक के पर पड़ा मिला महिला का शव
हापुड़, अगस्त 21 -- रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे डाउन लाइन पर हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सिद्धबली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज एसआई आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला की मौत के कारणों और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मृतका के कपड़ों और सामान की तलाशी ली, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.