मऊ, अप्रैल 21 -- मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना-शाहगंज रेलखंड स्थित लक्ष्मण पट्टी के निकट मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से रेलवे ट्रैक से सटे हुए खेत में आग लग गई। जानकारी मिलते ही रेल पथ निरीक्षक आरपी सिंह ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक सूर्यनाथ को दी। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम के माध्यम से इसकी सूचना रेल के अधिकारी एवं फायर ब्रिगेड को दिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- खेत में लगी आग, ग्रामीणों ने किया काबू यह भी पढ़ें- खेतों में आग, बड़ा नुकसान होने से बचा यह भी पढ़ें- शेरपुर कला में भीषण आग से किसान का बीज वाला गन्ना जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...