चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- राउरकेला। चक्रधरपुर रेल मंडल के पानपोस और कलुंगा रेलवे स्टेशन के बीच आईडीसी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया गया है और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया है। इससे ऐसा लग रहा है कि मृतक की कहीं दूसरे जगह पर हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया है। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही राउरकेला जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव का शिनाख्त व मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Jamui News: गिद्धौर रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात व्यक्ति का मिला शव यह भी पढ़ें- Kodarma News: रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...