देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के अघैला के समीप सोमवार की सुबह गोरखपुर-छपरा रेल खंड के किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। युवक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर अघैला के समीप युवक का शव लोगों ने देखा। लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त पुलिस नंदकुमार पुत्र रामविलास प्रसाद ग्राम बिजौली भैया थाना बरहज के रूप में की। युवक के शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे से युवक का शव बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...