रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रुद्रपुर। गुरुवार दोपहर छतरपुर रोड स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे एक 40 वर्षीय महिला की कटी हुई लाश पड़ी हुई थी। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। इस पर लोगों ने सूचना पुलिस के 112 कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर एसआइ प्रियांशु जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। मृतका के पास मिले थैले में एक टिफिन में दाल और चावल तथा पानी की बोतल थी। जबकि उसके पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने एकत्र लोगों से मृतका की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसआइ प्रियांशु जोशी ने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.