औरैया, मई 31 -- दिबियापुर, संवाददाता। फफूंद पाता स्टेशन के बीच में अप लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। गश्त के दौरान ट्रैक मैन ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव के पास मिले मोबाइल से मृतक के परिजनों से बात करके शव की जानकारी दी। रविवार दोपहर गश्त पर निकले ट्रैक मैन ने पाता फफूंद स्टेशन के मध्य कन्हों गांव के सामने मेन लाइन व डीएफसी लाइन के बीच में झाड़ियों में एक युवक का तीन चार दिन पुराना शव जिसमे कीड़े पड़ गए थे पड़ा देखा। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने पाता चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने मृतक के पिता नवल कि...