गाजीपुर, मई 22 -- मुहम्मदाबाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा पुल के पास यूसुफपुर-बलिया रेलवे ट्रैक के किनारे बृहस्पतिवार की रात को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मिले सामानों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति किसी ट्रेन से गिरा है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक अधेड़ का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के शव के ठीक बगल में एक गठ्ठर मिला, जिसमें परवर भरा हुआ था। ऐसे में लोग आशंका जता रहे थे कि व्यक्ति परवल लेकर कहीं जा रहा था और पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रेन से नीचे गिर गया। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत...