कानपुर, मार्च 15 -- सरसौल। सरसौल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गर्दन के दाहिने भाग में मां और बाएं हाथ में भाई नाम का टेटू लिखा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी । आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...