आरा, अप्रैल 15 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया रेलवे स्टेशन के पूरब बुधवार को ट्रैक किनारे फेंके गये कचरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जाता है कि आग से निकला हुआ धुआं समीप से गुजर रही ट्रेन की बोगियों में भी घुसने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर स्थित सामान्य हो पायी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नजदीकी ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद कर दी गई, ताकि किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख फायर ब्रिगेड दल के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.