घाटशिला, फरवरी 10 -- चाकुलिया। चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के मध्य दक्षिणाशोल गांव के समीप मंगलवार को ज्वाइंट लाइन के पोल संख्या 185/28 ए के पास पुलिस ने एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गुड़ाबांदा प्रखंड के जियान गांव की 70 वर्षीय गांगी मुंडा के रूप में हुई। मृतका के पुत्र ने पहचान की। गांगी मुंडा मानसिक रूप से बीमार थी और धोबाशोल स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के पदाअधिकारी मुकेश कुमार कश्यप और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ह...