औरैया, अप्रैल 21 -- दिबियापुर, संवाददाता। अछल्दा में रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक के शव की आखिरकार पहचान हो गई। लावारिश मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पहचान के बाद अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार इटावा के शांति कॉलोनी नई बस्ती निवासी इनाम सिंह का पुत्र विशाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था। परिजन उसे बागेश्वर धाम दर्शन के लिए ले गए थे। 17 अप्रैल को वापसी के दौरान गोविंदपुरी स्टेशन से वह अचानक लापता हो गया। इसके अगले दिन 18 अप्रैल को अछल्दा में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- खुशियों वाले घर में मातम, युवक की मौत तीन दिन तक शिनाख्त न होने पर लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था रक्तदाता समूह इटावा के सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.