गाजीपुर, मई 28 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर वृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कयास लगाया जा रहा है कि यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से पुलिस को पता चला कि मृतक कौशल चौहान पुत्र सतिराम चौहान मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव का रहने वाला था। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...