कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर, संवाददाता। हरदोई से कमाई के लिए कानपुर आए युवक का रेलबाजार स्थित शिव नारायण सेतु के नीचे ट्रैक किनारे शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। हरदोई के राजेपुर चौसा निवासी 29 वर्षीय रजनीश पाल मजदूर था। परिवार में पत्नी पूजा, मां सावित्री और भाई सुधीर व अंकित हैं। पिता बलराम ने बताया कि रोजगार की तलाश में तीन माह पहले बेटा कानपुर आया था। रेलबाजार में किराये पर कमरा लेकर काम करता था। मंगलवार सुबह पुलिस ने ट्रैक किनारे शव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, ऐसे में आशंका है कि बेटा घर लौट रहा होगा, तभी जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया। उसके पास से कोई सामान भी नहीं मिला है। रेलबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के...