लखीमपुरखीरी, मई 27 -- थाना मैगलगंज के चपरतला रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- भिखारी महिला की जंक्शन पर मौत पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...