रुद्रपुर, मई 1 -- काशीपुर। रेलवे ट्रैक किनारे नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे प्रिया मॉल के पीछे रेलवे ट्रेक किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी व कटोराताल चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची। यहां पंचनाम भरकर शव को फॉरेसिंक जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...