कानपुर, अप्रैल 25 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर के बगिया क्रॉसिंग और विश्वविद्यालय के बीच रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। झाड़ियों की वजह से संभवतः किसी को शव दिखाई नहीं दिया। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...