मिर्जापुर, मई 1 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव रेलवे लाइन किनारे गुरुवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में युवक का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।क्षेत्र के धनसीरिया गांव में सुबह ग्रामीण रेलवे ट्रैक किनारे होते हुए जा रहे थे। तभी ट्रैक किनारे बिजली के पोल के पास युवक का जला शव मिला। जो अर्धनग्न अवस्था में था। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- दुद्धी के युवक का ट्रैक किनारे अर्धनग्न अवस्था में जला शव मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृत युवक के जेब से जला...