हाजीपुर, फरवरी 25 -- महनार, संवाद सूत्र महनार-हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के अंतर्गत बासुदेवपुर चंदेल रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। बताया गया कि महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर चंदेल रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में 143 नंबर पोल के पास रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना महनार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की छानब...