हापुड़, मार्च 2 -- दो दिन पूर्व क्षेत्र अंतर्गत ब्रजघाट के निकट रेलवे लाइन पर मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त मोहन लाल निवासी अमरोहा के रुप में हो गई है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि 20 फरवरी को ब्रजघाट में रेलवे लाइन पर एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को जनपद अमरोहा के मोहल्ला अली सराय निवासी मनोज कुमार ने मृतक के फोटो देखकर उनकी शिनाख्त मोहन लाल के रुप में की। उन्होंने बताया कि मृतक 28 फरवरी को ब्रजघाट में श्मशान घाट पर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे और वह लापता हो गए। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार के...