हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बोहरे वाली देवी मंदिर के निकट सोमवार की रात एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त शहर के ही कुंवरजी का नगला के युवक के रूप में हुई। मथुरा रोड पर बौहरे वाली देवी के सामने देर रात शव सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद उसकी पहचान कर ली गई। मृतक की पहचान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवर जी का नगला निवासी 40 वर्षीय हरिशंकर पुत्र लालमन सिंह के रूप में हुई है। हरिशंकर खेती-बाड़ी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, हरिशंकर शाम को यह कहकर घर से निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.