फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- टूंडला रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी जेब से कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली तक का टिकट मिला है। माना जा रहा है कि वह किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था इसकी सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुलाम हसन पुत्र जफर निवासी कानपुर नगर के पटकापुर थाना क्षेत्र स्थित नवाब साहब का आहाता के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी जेब से कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली का रेल टिकट भी बरामद हुआ। घटना की सूचना मृतक के जीजा तोहिद अहमद को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...