सहारनपुर, मार्च 22 -- देवबंद। देवबंद स्थित कासिमपुरा फाटक के निकट रेलवे ट्रेक पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि देर शाम तक भी शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में शव रखवा दिया। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कासिमपुरा रेलवे फाटक के निकट शाम के समय रेलवे ट्रेक के बाहरी हिस्से में पत्थरों पर एक व्यक्ति का शव (50) पड़ा मिला। इस दौरान पर जमा लोगों की भीड़ ने पुलिस को शव पड़ा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जिसके चलते शव मोर्चरी में भिजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.