रेलवे ट्रक किनारे अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, शिनाख्त नहीं
चित्रकूट, मई 30 -- मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र स्थित मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक किनारे शनिवार को इटवा डुडैला के पास अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। थाना पुलिस का कहना है कि अधेड़ के ट्रेन से गिरने की संभावना है। जिससे उसकी मौत हो गई। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को भी अवगत कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.