रेलवे टिकट चेकिंग स्टॉफ हुए सम्मानित
धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। धनबाद रेल मंडल में लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष-2025-26 में जांच में सक्रिय भूमिका निभाने वाले टिकट चेकिंग स्टॉफ को बुधवार को सीनियर डीसीएम मो इकबाल ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में 12 टिकट चेकिंग कर्मियों के अलावा मुख्य माल पर्यवेक्षक शामिल थे। सभी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा प्रमाण-पत्र दिया गया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि टिकट चेकिंग कर्मी राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर सीएएम रतन कुमार झा, एसीएम कोचिंग राजीव कुमार, एसीएम गुड्स सुनील कुमार, सीसीआई आरएन झा, सीआईटी एडमिन कुबेर सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.