चतरा, अप्रैल 22 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे टिकट काउंटर के बंद होने की सूचना से लोगों में चिंता का माहौल बन गया न था। जैसे ही यह खबर सामने आई, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने तत्परता दिखाते हुए रेल प्रबंधन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया और काउंटर को चालू रखने की मांग की। सांसद की इस पहल पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रेल विभाग ने का स्थिति स्पष्ट की और बताया कि रेलवे टिकट काउंटर पहले की तरह नियमित रूप से संचालित होता रहेगा। विभाग के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। अब यात्रियों को टिकट के लिए दूसरे शहरों या दूर-दराज के इलाकों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.