प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के जरिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में 2,569 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर इंजीनियर के साथ-साथ डिपो सामग्री अधीक्षक तथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के पद भी शामिल हैं।आरआरबी प्रयागराज के अधिकार क्षेत्र में कुल 162 रिक्त पद हैं। यह भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर 2025 में शुरू हुई थी और अब इसकी कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) परीक्षा 2 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्त...