प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय रेल में अधिकारी बनने का सपना देख रहे ग्रुप 'सी' कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने ग्रुप 'बी' पदों पर पदोन्नति के लिए होने वाली सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा आठ मार्च 2026 को देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में होगी, जिसकी जिम्मेदारी आरआरबी अजमेर को सौंपी गई है। इस परीक्षा में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके करीब पौने दो लाख ग्रुप 'सी' कर्मचारी आवेदन करेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस रखी गई है और इसे एचआरएमएस पोर्टल पर स्थानांतरित किया गया है। 15 दिसंबर से आवेदन माड्यूल लाइव है, जबकि 22 दिसंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। 23 जनवरी तक आवेदन की जांच पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.