प्रयागराज, फरवरी 28 -- रेलवे में अराजपत्रित श्रेणी से राजपत्रित अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे हजारों कर्मचारियों का इंतजार बढ़ गया है। ग्रुप-बी पदों के लिए प्रस्तावित एलडीसीई विभागीय परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा मार्च में होनी थी, बाद में 12 और 19 अप्रैल की तिथि तय की गई थी, लेकिन अब इन तिथियों पर परीक्षा नहीं होगी। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (स्थापना) मनदीप कुमार ने 26 फरवरी को सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर परीक्षा स्थगन की सूचना दी। बोर्ड के अनुसार वित्तीय वर्ष के समापन, होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण कई जोनों ने परीक्षा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की नई तिथि अप्रैल के बाद घोषित की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...