प्रयागराज, जुलाई 3 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी लेवल-1 के 22,195 पदों की भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सीबीटी वन तीन से 21 अगस्त 2026 तक होगी। सर्वाधिक 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर के हैं। प्वाइंट्समैन-बी के 5,053, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम के 1,509 पदों समेत अन्य विभागों में नियुक्तियां होंगी। आरआरबी प्रयागराज के तहत 1,183 पद भरे जाएंगे, जिनमें 600 पद ट्रैक मेंटेनर के हैं। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर मध्य रेलवे में की जाएगी। यह भी पढ़ें- RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में जेई के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, किस ब्रांच की कितनी वैकेंसी, कौन योग्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...