प्रयागराज, जुलाई 28 -- रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से डीएसए ग्राउंड में चल रही ग्रुप-डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में मंगलवार को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 222 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 124 ही परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें 74 महिला अभ्यर्थियों ने सभी मानकों को पूरा कर सफलता हासिल की। इस तरह परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में करीब 60 फीसदी सफल रहीं। महिला अभ्यर्थियों को पहले दो मिनट के भीतर 20 किलो की बोरी कंधे पर उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी पड़ी। इसके बाद उन्हें पांच मिनट 15 सेकंड के भीतर 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। यह भी पढ़ें- RRB Group D PET : वजन उठाने में नहीं, दौड़ में हो रहे फेल, रेलवे ग्रुप डी फिजिकल में 872 में से 372 फेल अधिकांश अभ्यर्थियों ने पहले बोरी उठाने की चु...