बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रेलवे स्टेशन बभनान और गौर स्टेशन के बीच बढ़ौलीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे अंडर पास का निर्माण अंतिम चरण में है, जिसके चलते रेलवे ने यहां के गेट को अस्थाई रूप से प्रशासन की अनुमति के बाद बंद किया। गेट बंद होने की जानकारी पर आसपास के गांव के ग्रामीण विरोध में लामबंद होकर क्रॉसिंग पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास चालू होने के बाद गेट को बंद किया जाए, जबकि रेल अधिकारियों ने बताया कि जब तक गेट बंद नहीं किया जाएगा, तब तक अंडरपास का निर्माण कार्य प्रभावित होगा। विरोध करने वाले ग्रामीणों को बाद में रेल प्रशासन द्वारा समझाया गया, तब वह माने। इस दौरान घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर पंचायत बभनान के संत रविदास नगर वार्ड के सभासद शमशेर सिंह व पटेल नगर के सभासद आशीष कुमार की अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.