औरंगाबाद, मई 4 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़की सलैया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे गुमटी के पास से 440 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके पर शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 11 कार्टून में रखी 440 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...