आगरा, नवम्बर 17 -- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़े रेलवे क्वार्टर के बरामदे में सोमवार सुबह एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसके साथ कोई गंभीर घटना हुई है। इस आशंका ने पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा। होश में आने के बाद महिला ने सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया। पुलिस से कहा वह घर जाना चाहती है। उसके साथ कोई घटना नहीं हुई। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया सुबह करीब साढ़े छह बजे महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। आगरा कैंट चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसे होश आ गया। महिला ने पुलिस को बताया दो दिन पहले आगरा आई थी। आगरा कैंट के पास उसकी सहेली रहती है। उसका आगरा में इलाज चल रहा है। दवा खाने के बाद कभी भी बेहोशी आ जाती है। सुबह वह घर जाने के लिए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.