चक्रधरपुर, जून 24 -- चक्रधरपुर। रेलवे क्वार्टरों एवं परिसरों के दुकानों, वेंडर, यूनियन कार्यालयों में जल्द ही प्रीपेड मीटर लगाए जाऐंगे। इस सबंध में रेलवे की ओर से एक निर्देशनामा जारी किया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिजली की खपत में पारदर्शिता लाने और बिल वसुली सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। क्वार्टरों और दुकानों में चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में रेलवे स्टेशनों के वेंडर्स, ठेकेदारों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके पश्चात रेलवे कर्मचारियों (टाईप-1 से टाईप-5 तक) के क्वार्टरों में इन्हें लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। रेलवे का तर्क है कि प्रीपेड मीटर लगाने से मीटर रीडर द्वारा बिल बनाने का झंझट समाप्त हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...