औरैया, जून 5 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित अछल्दा रेलवे स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13बी पर वर्षों से लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शासन से दिसंबर 2025 में बाईपास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना की प्रक्रिया तेज हो गई है। एलाइनमेंट तय करने के लिए सेतु निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक निशानांकन भी शुरू कर दिया है।बताया गया कि परियोजना के तहत दो जनवरी को सेतु निगम के अधिकारियों ने प्रारंभिक सर्वेक्षण किया था। शुरुआत में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी फर्रुखाबाद सेतु निगम को सौंपी गई थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद यह कार्य कानपुर सेतु निगम को हस्तांतरित कर दिया गया।आठ मई को कानपुर सेतु निगम की टीम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बाईपास मार्ग का स्थलीय निरी...