हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। लालकुआं-गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से त्रस्त क्षेत्रीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी के नेतृत्व में लोगों ने रेल मंत्री, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर मंडल, सांसद और जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे क्रॉसिंग दिन के अधिकांश समय बंद रहने से दोनों ओर घंटों लंबा जाम लग जाता है। जिससे आमजन, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और व्यापारी परेशान होते हैं। जाम के दौरान एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाएं भी फंस जाती हैं। दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ज्ञापन में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास के निर्माण, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और आपातकालीन सेवाओं के लिए इमरजेंसी कॉरिडोर बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.