जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल समेत दक्षिण पूर्व जोन के विभिन्न ब्रांच के सभी रेलवे क्रॉसिंग जल्द बंद किए जाएंगे। क्रॉसिंग की जगह पर स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज व अंडरब्रिज बनाए जाएंगे। रेलवे की योजना से पैदल राहगीरों व वाहन सवारों को जाम से छुटकारा मिलेगा। जानकार बताते हैं कि कोचिंग व गुड्स ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने, सुरक्षित परिचालन और समयबद्धता की योजना से रेलवे में क्रॉसिंग बंद करने का अभियान शुरू है। रेलवे बोर्ड से क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन व गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों के इस्तेमाल करने का आदेश हुआ है। टाटानगर से खड़गपुर स्टेशन तक पांच रेलवे क्रॉसिंग पर बारीगोड़ा, गोविंदपुर व सलगाझुड़ी समेत बंगाल में दो जगह आरओबी एवं आरयूबी बनाने का टेंडर गार्डेनरीच से हुआ है। चक्रधरपुर...