लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। मड़ियांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को केशव नगर निवासी फेरी दुकानदार प्रकाश (50) सड़क पर मरणासन्न मिले। पुलिस ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। भाई रमेश ने बताया कि प्रकाश फेरी लगाकर राशन बेचते थे। गुरुवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। परिवार में पत्नी ननकी, दो बेटी और एक बेटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...