बरेली, अप्रैल 7 -- रेलवे क्रॉसिंग बंद मिलने पर ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अंधेरे में टहलने को घर से निकली थी। सूचना पर जीआरपी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा में स्टेशन के पास की विनीता अग्रवाल 38 वर्ष पत्नी अनूप अग्रवाल मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे टहलने को घर से निकलीं। रेलवे फाटक बंद होने पर वे बूम के नीचे से निकलकर ट्रेक पार करने लगीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।सूचना मिलने पर जीआरपी और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह 7:30 बजे तक विनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जीआरपी द्वारा दिख...