रेलवे क्रासिंग पर खराब हुआ मालगाड़ी का इंजन, लगा रहा जाम
बलिया, मई 12 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के गड़वार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग से गुजरते समय मालगाड़ी का इंजन मंगलवार को अचानक खराब हो गया। इसके चलते इस मार्ग पर सड़क आवागमन ठप हो गया तथा क्रासिंग के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। खबर पाकर बलिया से पहुंचे रेल कर्मियों ने गड़बड़ी दूर किया इसके बाद करीब दो घंटे तक खड़ी मालगाड़ी रवाना हो सकी। रसड़ा की ओर से मालगाड़ी के आने की सूचना पर फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि मालगाड़ी का आधा हिस्सा स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचा तभी उसके इंजन में खराबी आ गयी। इसके बाद सड़क आवागमन ठप हो गया। क्रासिंग के दोनों तरफ खड़े वाहन वैकल्पिक रास्ता तलाशने लगे। कुछ लोग रसड़ा रोड से होते हुए गड़वार की ओर जा रहे थे, जबकि दर्जनों लोग खड़े होकर मालगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.