रेलवे क्रासिंग पर आ रही ट्रेन के सामने बैठ गया अधेड़, मौत
बहराइच, अगस्त 18 -- बहराइच , संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट चीनी मिल रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। एक अधेड़ व्यक्ति कुछ देर तक पटरी के किनारे खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करता रहा और जैसे ही ट्रेन करीब पहुंची, अचानक उसके सामने जाकर बैठ गया। पलक झपकते ही ट्रेन उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 9:32 बजे गेटमैन राहुल ने ट्रेन आने का संकेत मिलते ही रेलवे फाटक बंद कर दिया था। इसी दौरान नीला लोवर और टी-शर्ट पहने अधेड़ पटरी के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह काफी देर तक चुपचाप ट्रेन की ओर देखता रहा। किसी को भनक तक नहीं लगी कि उसके मन में क्या चल रहा था। ट्रेन जैसे ही नजदीक आई, वह अचानक पटरी पर बैठ गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.