संतकबीरनगर, जनवरी 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर की तितौवा रेलवे क्रासिंग ने समूचे शहर के विकास की गतिविधियों को बाधित कर दिया है। इस रेलवे क्रासिंग से 122 ट्रेनें गुजरती हैं। इसकी वजह से 10 से 12 घंटे रेलवे फाटक बंद रहता है। शहर का विस्तार तो हो रहा है, लेकिन ट्रेनों की व्यस्तता की वजह से लोग शहर के दक्षिण दिशा में बसने के बजाए उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह से बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। नौकरी करने वालों को ड्यूटी जाने में बाधा सामाने आती है। इसके लिए कभी-कभी लगातार ट्रेनों के गुजरने से 30 से 40 मिनट तक खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक समस्याएं मरीजों को होती हैं। हृदयाघात व प्रसूताओं को अस्पताल जाने में भी यह रेलवे क्रासिंग चट्टान की तरह अवरोध बनकर सामने...