बाराबंकी, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह ग्राम गुड़ौली के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी। गुड़ौली गांव से कुछ ही दूर रेल लाइन निकली है। सुबह गांव के इधर निकले तो रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख ठिठक गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शव किसी 25 वर्षीय युवक का था। उसके शरीर पर बनियान व लोअर मौजूद था। सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान मौजूद थे। सूचना पर पुलिस के अलावा आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। फौरी तौर पर युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन तलाशी में मृतक के पास कोई कागजात व फोन आदि नहीं मिला। पुलिस ने प्रयास किए लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए पुलिस आसपास थानों से भी सम्पर्क कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.