बेगुसराय, फरवरी 13 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे ओबीसी एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता गढ़हरा निवासी दिलीप कुमार प्रसाद ने बुधवार को पटना पहुंच पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर गढ़हरा थाना को रेलवे कॉलोनी में ही रखने की मांग की। श्री प्रसाद ने आईजी मुख्यालय पटना मनोज कुमार और डीआईजी साइबर क्राइम पटना अवकाश कुमार से मुलाकात कर जिला की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने गढ़हरा रेलवे कॉलोनी में ही गढ़हरा थाना को स्थापित रहने देने की मांग की। तत्क्षण आईजी ने बेगूसराय एसपी मनीष को कॉल कर थाना को गढ़हरा रेलवे कॉलोनी में ही रहने देने के मामले में विमर्श किया। एसपी ने रेल नेता को अपने कार्यालय बुलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.